छत्तीसगढ़ की पहली आधारित फोटो गैलरी ऐप

img-201img-202img-203img-204img-205img-201img-202img-203img-204img-205

प्रस्तुत है !सीएमओ फोटो मैच ऐप

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत यह अभिनव ऐप आपको सीधे जोड़ती है प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व से। अब आप फेस रिकग्निशन तकनीक की मदद से उन सभी यादगार लम्हों को फिर से तलाश सकते हैं, जब आपने मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में किसी जनसभा, कार्यक्रम या आयोजन में हिस्सा लिया था। बस अपनी एक फोटो अपलोड करें — और पाएं उन पलों की तस्वीरें जो आपने छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में साझा की थीं। छत्तीसगढ़ संवाद के सहयोग से विकसित यह डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म राज्य सरकार की पारदर्शिता, जनभागीदारी और तकनीकी सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह ऐप केवल एक तकनीकी सुविधा नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में आपके योगदान और सहभागिता का सजीव दस्तावेज़ है। अपनी तस्वीर खोजिए, अपनी यादों को ताज़ा कीजिए — और बनिए छत्तीसगढ़ के विकास गाथा का हिस्सा!

Big Image Mobile
Small 1
Small 2
Small 3
Small 4
Shri Vishnu Deo Sai

आपके मुख्यमंत्री


श्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले के छोटे से गांव बगिया में 21 फरवरी 1964 को जन्मे विष्णु देव साय राज्य के चौथे मुख्यमंत्री हैं। 13 दिसंबर 2023 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इस तरह वे छत्तीसगढ़ के पहले सर्वसम्मति से चुने गए आदिवासी मुख्यमंत्री बने।

किसान परिवार से आने वाले श्री साय की प्रारंभिक शिक्षा कुंकुरी स्थित लोयोला सेकेंडरी सस्कूल में हुई। उनके पिता श्री राम प्रसाद साय और माता श्रीमती जशमनी देवी ने उन्हें जीवन मूल्यों और समाज सेवा की भावना से ओत-प्रोत किया। वर्ष 1991 में उनका विवाह श्रीमती कौशल्या देवी से हुआ।

1990 के दशक में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। जनता से जुड़ाव, साफ़ छवि और कर्मठता के बल पर वे राजनीति में निरंतर आगे बढ़ते गए।श्री साय वर्ष 1999 से 2014 तक लगातार तीन बार रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रहे। इसके बाद वे कुंकुरी क्षेत्र से 16वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में चुने गए। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली सरकार में उन्हें इस्पात, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया।

वर्ष 2020 से 2022 तक उन्होंने भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत किया और पार्टी को जमीनी स्तर पर नई मजबूती दी। विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की शानदार जीत के बाद उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। 13 दिसंबर 2023 को वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने। उनकी पूरी राजनीतिक यात्रा जनता के विश्वास, परिश्रम और आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के प्रति समर्पण का प्रतीक रही है।

अपनी तस्वीरों को AI-Powered तकनिकी से खोजें :

अपनी छवि अपलोड करें और हमारी एआई तकनीक से मिलती-जुलती तस्वीरें तुरंत पाएं।

कैसे काम करता है:

  • arrowतस्वीर अपलोड करें: ड्रैग-एंड-ड्रॉप या फाइल चुनें।
  • arrowएआई विश्लेषण: हमारी प्रणाली तस्वीर का विश्लेषण करती है।
  • arrowसटीक मिलान पाएं: आपकी तस्वीर से मिलती छवियों की सूची तुरंत पाएं।
AI Face Recognition

ट्रेंडिंग सोशल मीडिया

Logo 1Logo 2Logo 3Logo 4Logo 5Logo 6Logo 7Logo 1Logo 2Logo 3Logo 4Logo 5Logo 6Logo 7